खरखौदा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में कुल 241 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इन सभी मरीजों के ऑपरेशन दिल्ली के शेख सराय स्थित वेणु आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों के आने-जाने, ठहरने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान ... View More
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में कुल 241 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इन सभी मरीजों के ऑपरेशन दिल्ली के शेख सराय स्थित वेणु आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों के आने-जाने, ठहरने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिससे लगभग 78 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं राजू कोच द्वारा लगाए गए न्यूरो थैरेपी कैंप में 68 लोगों को दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत मिली।
कार्यक्रम में टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, इंजी. नवीन राणा, बिजेन्द्र जांगड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया सहित ठाकुर जी की रसोई की पूरी टीम एवं समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। यह शिविर समाज सेवा एवं मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। View Less