लगातार जॉब मार्केट में बदलाव दिख रहे हैं. जहां एक ओर युवा पढ़ाई में आगे बढ़ रहा है, तो वहीं नौकरी को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की 2026 की स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 20 से 29 साल की उम्र के ग्रेजुएट युवाओं की संख्या 1983 में करीब 50 लाख थी, जो अब बढ़कर 6.3 करोड़ हो गई है. यानी चार दशकों में ग्रेजुएट युवाओं की संख्या करीब 13 गुना बढ़ी है. लेकिन इसी दौरान बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं की संख्या 7 लाख से बढ़कर 1.1 करोड़ हो गई. यानी बिना नौकरी वाले ग्रेजुएट युवाओं की संख्या करीब 16 गुना बढ़ गई.
युवा ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी अब भी बड़ी समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल से कम उम्र के ग्रेजुएट युवाओं में बेरोजगारी दर 1983 में 35 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 39.3 फीसदी हो गई. यान ... View More
खरखौदा
दहेज की लालच ने एक बार फिर एक विवाहिता की जान ले ली। थाना खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिसाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने मिलकर उसे जबरन जहर (सल्फास) खिला दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
गांव घड़वाल निवासी आशीष ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन तनु की शादी साल 2020 में गांव सिसाना निवासी सुरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सुरेश और सास ईशवंती देवी तनु को अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। मृतका तनु क ... View More
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/
सोमपाल सैनी -
गांव पिपली के राजकीय विद्यालय में अब विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया है।
इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और सुरक्षित माहौल मिलेगा। कंपनी की ओर से विद्यालय के दो कक्षा-कक्षों और रसोईघर का संपूर्ण नवीनीकरण कराया गया है। पुराने कमरों की मरम्मत के साथ आधुनिक रंग-रोगन और फर्नीचर की व्यवस्था की गई, ताकि बच्चे आराम से पढ़ाई कर सकें।
बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए परिसर में स्थायी मंच का निर्माण भी किया गया है। अब स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को खुले में ... View More
सोनीपत।
एनएच-44 के किनारे गांव जाट जोशी में प्रस्तावित शहर के नए बसपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है। राज्य परिवहन निदेशक ने डीसी व रोडवेज जीएम को पत्र लिखकर अब नए बस अड्डे को केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे बनाने के आदेश दिए हैं। बस अड्डे को ई-बसों के हिसाब से चार्जिंग प्वाइंट व अन्य सुविधाओं से युक्त बनाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए खास तौर पर कहा गया है।
डीसी ने इस संबंध में तीन अधिकारियों की कमेटी गठित करते हुए केएमपी के किनारे नए बसपोर्ट के लिए जमीन तलाशने के लिए कहा है। कमेटी के अध्यक्ष सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र को नियुक्त किया गया है। उनके साथ रोडवेज जीएम संजय कुमार और एचएसआइआइडीसी के एक्सईएन को शामिल किया गया है। कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें जमीन तलाशने के विकल्पों पर मंथन किया जाए ... View More
हरियाणा के हांसी में चैनत गांव के पेयजल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के धरने का आज 34वां दिन था. ग्रामीणों ने गुरुवार को लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. चैनत से लघु सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च करते हुए किसान भारी संख्या में पहुंचे. बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर डेरा डालकर मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया. बारिश के बावजूद ग्रामीण लघु सचिवालय के अंदर डटे रहे.
डीसी ऑफिस में घुसने की कोशिश :
आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीण पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटाकर डीसी कार्यालय के अंदर कोशिश करने लगे. करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनकारियों ने डेरा डाले रखा. इस दौर ... View More
हरियाणा के हांसी में चैनत गांव के पेयजल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के धरने का आज 34वां दिन था. ग्रामीणों ने गुरुवार को लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. चैनत से लघु सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च करते हुए किसान भारी संख्या में पहुंचे. बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर डेरा डालकर मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया. बारिश के बावजूद ग्रामीण लघु सचिवालय के अंदर डटे रहे.
डीसी ऑफिस में घुसने की कोशिश :
आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीण पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटाकर डीसी कार्यालय के अंदर कोशिश करने लगे. करीब दो घंटे तक लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनकारियों ने डेरा डाले रखा. इस दौर ... View More
गांव रोहट में आयोजित एक बैठक के दौरान गांव मटिंडु के युवा साथियों ने गौ माता एवं वन्यजीवों की सेवा के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया। बैठक में युवाओं ने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने तथा जरूरतमंद गौवंश और वन्यजीवों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नीरज, अध्यक्ष, जीवन रक्षक फाउंडेशन, ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रस्से एवं आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और वन्यजीव संरक्षण समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है तथा फाउंडेशन भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
मटिंडु गांव के भावेश, सागर, दिपांशु सहित अन्य युवा साथियों ने सेवा कार्य का दायित्व संभालते हुए कहा कि वे आजीवन निस्वार्थ भाव से गौ माता एवं वन्यजीवों की सेवा करते रहेंगे।
बैठक में उपस्थित लोगों ने युवाओं क ... View More
खरखौदा, 22 मई।
लगातार सात दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को खरखौदा में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार की शव यात्रा निकाली। यह यात्रा ब्लॉक कार्यालय खरखौदा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मटिंडू चौक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
यह प्रदर्शन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला संयोजक राजेश टाॅकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर खरखौदा संघर्ष समिति के सदस्य विकेश रोहना, प्रवेश उर्फ लालू एवं उनके साथि ... View More
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप के साथ-साथ स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में कुल 241 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें से 19 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इन सभी मरीजों के ऑपरेशन दिल्ली के शेख सराय स्थित वेणु आई हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों के आने-जाने, ठहरने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान ... View More
खरखौदा में 259 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 23 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
खरखौदा, 02 अप्रैल
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क प्रदान की गईं।
दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल 259 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। इन सभी का ऑपरेशन वेणु आई हॉस्पिटल, शेख सराय (दिल्ल ... View More