सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप निवासी गांव आंवली, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती है। 24 जनवरी की सुबह 8 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो कॉलेज पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने शक जताया कि संदीप निवासी गांव आंवली उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। परिवार ने अपनी ओर से तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंध ... View More
सोनीपत : सोनीपत में ग्रेप-3 की पाबंदियों के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने पर नगर निगम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा के नवनिर्मित मकान को सील कर दिया है। यह कार्रवाई महलाना रोड स्थित उनके फॉर्म हाउस पर की गई, जहां नियमों के खिलाफ निर्माण कार्य किया जा रहा था।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते प्रशासन ने ग्रेप-3 के तहत निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। इसी बीच नगर निगम को सूचना मिली कि महलाना रोड पर खेतों के बीच एक महलनुमा फॉर्म हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम निगम की टीम हर्ष छिकारा के फार्म हाउस पर पहुंची मौके पर पहुंची और जांच की।
लीगल दस्तावेज नहीं मिले
जांच के दौरान टीम ने निर्माण से संबंधित अनुमति और स्वीकृत भवन योजना के दस्तावेज मांगे, लेकिन ... View More