तीन बार से लगातार वर्चस्व, क्या इस बार भी जीतकर रेकॉर्ड बनाएंगे जयवीर सिंह? जानें खरखौदा विधानसभा सीट का हाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं वोटो की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव एक ही दिन में निपट जाएगा और रिजल्ट भी एक ही दिन में आ जाएगा। बीजेपी, कांग्रेस, आईएनएलडी और जेजेपी समेत कई दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। इन 90 सीटों में से एक है खरखौदा विधानसभा सीट।
खरखौदा विधानसभा सीट सोनीपत जिले में आती है। इस सीट पर मेन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ससुराल
खरखौदा विधानसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सुसराल आती है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ससुराल होने के कारण यहां के लोग उनके ऊपर भरोसा जताते हैं। खरखौदा हुड्डा का गढ़ बन गया है।
View More

आरक्षित है सीट
अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित खरखोदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोनीपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, खरखोदा की आबादी 1,60,508 थी। यहां पर 2019 में कांग्रेस के जयवीर ने जीत दर्ज की थी।
खरखौदा विधानसभा सीट 2019 का रिजल्ट
पार्टी. प्रत्याशी. वोट
कांग्रेस जयवीर सिंह 38,577
जेजेपी पवन कुमार. 37,033
बीजेपी मीना रानी. 20,542
LSP. सागर भगेटा. 1,655
खरखौदा विधानसभा सीट 2014 का रिजल्ट
पार्टी. प्रत्याशी. वोट
कांग्रेस. जयवीर सिंह. 37,829
निर्दलीय. पवन कुमार. 23,647
INLD. अनीता. 22,477
बीजेपी. कुलदीप काकरान 13,953
खरखौदा विधानसभा सीट 2009 का रिजल्ट
पार्टी. प्रत्याशी. वोट
कांग्रेस. जयवीर सिंह 43,684
INLD. राजू. 18,400
बीजेपी. राम निवास. 2,224
बीएसपी. राजवीर. 2,110 View Less