ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
खरखौदा में 259 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 23 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
खरखौदा, 02 अप्रैल
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क प्रदान की गईं।
दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल 259 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। इन सभी का ऑपरेशन वेणु आई हॉस्पिटल, शेख सराय (दिल्ल ... View More
खरखौदा में 259 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 23 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
खरखौदा, 02 अप्रैल
लाला जय नारायण धर्मशाला, खरखौदा में गुरुवार को ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन तथा न्यूरो थैरेपी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क प्रदान की गईं।
दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर के संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान कुल 259 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 23 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। इन सभी का ऑपरेशन वेणु आई हॉस्पिटल, शेख सराय (दिल्ली) में निःशुल्क करवाया जाएगा। मरीजों के दिल्ली आने-जाने, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं, जिसका लाभ 46 मरीजों ने उठाया। वहीं, राजू कोच द्वारा लगाए गए न्यूरो थैरेपी कैंप में 58 लोगों ने दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं का उपचार कराया।
समाजसेवियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग, पवन सिंगला, अमित सिंगला, पंकज गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, बिजेन्द्र जांगड़ा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, अमीचंद फौजी, राजपाल कौशिक, लक्ष्य गुप्ता, पवन भौरिया सहित ठाकुर जी की रसोई की पूरी टीम और समिति के सदस्य मौजूद रहे। View Less